फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 27 Oct 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शादी और त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन सख्ती करेगा। मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच होगी। मिलावट या दूषित खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम के गठन एवं क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए। जांच में लापरवाही न बरती जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।
किसी भी बीमारी का प्रकोप सामने आने पर तत्काल कदम उठाकर संक्रमण को फैलने से रोकने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। एसीएमओ डॉ. बीएस पांगती सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें