फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए चलाया गोवंश टीकाकरण अभियान

Tue, 17 Feb 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक चलेगा अभियातन, 12 हजार गोवंशों के टीकाकरण का है लक्ष्य
विज्ञापन

पुरोला। पशु चिकित्सालय की ओर से गोवंशों में फैल रही लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एक फरवरी से 31 मार्च तक संचालित किया जा रहा है जिसके तहत कुल 12 हजार गोवंशों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अब तक 3500 गोवंशों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र कठैत ने बताया कि लंपी स्किन बीमारी एक संक्रामक वायरल रोग है जो गोवंशों में तेजी से फैलता है और पशुओं के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय है। उन्होंने क्षेत्र के सभी गोवंश पालकों से अपील की है कि वे टीकाकरण टीम को पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जब गांव में पहुंचे तो पशुपालक अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी अवश्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण से पशुओं का समुचित रिकॉर्ड तैयार होगा और भविष्य की योजनाओं का लाभ दिलाने में सुविधा होगी। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र कठैत, त्रिलोक रावत, चंद्रमोहन, अबलदास, पशु सखी ललिता राणा, सुषमा भवानी, बनीशा रावत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें