फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एफआरएफ केंद्र की सुरक्षा को लेकर सभासद का अनशन जारी

Wed, 26 Aug 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तिलोथ में निर्माणाधीन एफआरएफ केंद्र की सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका सभासद अमरीकन पुरी का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने ईओ कार्यालय के बाहर धरना देते हुए मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ईओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सभासद ने कहा कि पहली ही बरसात में करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनी साइट डेवलपमेंट सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की तकनीकी जांच कराने और जांच पूरी होने तक एफआरएफ केंद्र का निर्माण रोकने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में विरोध के बावजूद पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर पर्याप्त निगरानी नहीं की। इसके चलते मानकों के विपरीत काम हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें