फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : लोगों पर चेतावनी का डर न अपील का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद आमजन सबक नहीं ले रहा है। दोपहर दो बजे के बाद भले ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने पर कर्फ्यू प्रभावी दिख रहा है, लेकिन इससे पहले खुले बाजार में उमड़ रही भारी भीड़ कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रही है।
विज्ञापन

बीते एक पखवाड़े के भीतर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। रोकथाम के लिए प्रशासन ने दोपहर दो बजे के बाद बाजार पूरी तरह बंद कराकर बिना कारण आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। लेकिन इससे पहले बाजार खुले होने के दौरान कोविड गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। नगर में चौक चौराहों पर गाड़ी खड़ी कर रसोई गैस सिलिंडरों के वितरण के दौरान भीड़ लगने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बाजार में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच चालान के डर से लोग मास्क तो पहन रहे हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही शादी समारोहों में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्त नियम जारी किए गए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करके ही इस महामारी को हराया जा सकता है और इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें