फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, स्कूलों में बरती जा रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमितों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। वहीं स्कूलों में मास्क और शारीरिक दूरी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्कूलों में अधिकांश छात्र बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। शिक्षक भी मास्क को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिससे एक बार फिर स्थिति विकट होने की आशंका बढ़ रही है। शिक्षा विभाग भी इस लापरवाही पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटरों को चिन्हित करने के साथ ही जनपद मे सैंपलिंग बढ़ा दी है। इसके अलावा जनपद के अस्पतालों में फ्लू ओपीडी अलग से की जा रही है। जिससे कोरोना संक्रमितों की पहचान में आसानी हो। जनपद की सीमाओं पर भी चौकसी बरती जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग लापरवाह बना हुआ है। अधिकांश स्कूलों में बच्चे बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। कक्षाओं में शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी ने बताया कि निर्देश जारी किए गए हैं। सभी लोगों को सजग रहना चाहिए। एक बार फिर सभी स्कूल प्रबंधनों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें