फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Sat, 28 Mar 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशियाड़ा कस्बे में दूसरे दिन भी आपूर्ति नहीं होने पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

स्टेट हाईवे दो घंटे बंद रहने से लोग रहे परेशान, गंगोरी में कई लोगों को बिना गैस सिलिंउर के ही लौटना पड़ा मायूस
उत्तरकाशी। रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं के बीच मारामारी का दौर लगातार जारी है। शनिवार को जोशियाड़ा कस्बे में दूसरे दिन भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने लंबगांव स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गंगोरी में भी सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई थी। गैस सिलिंडर का ट्रक आया लेकिन कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि उस दिन गैस सिलिंडर की सप्लाई होगी लेकिन गैस एजेंसी का वाहन डिलिवरी प्वाइंट पर नहीं पहुंचा। इंतजार लंबा होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने लंबगांव स्टेट हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां सुबह तीन बजे से लाइन में लगकर लोग गैस वाहन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

वाहन नहीं पहुंचा तो उपभोक्ता सड़क पर घेरा बनाकर वहीं बैठ गए जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। यूकेडी के नेता और कार्यकर्ता भी वहां उपभोक्ताओं का समर्थन करने पहुंचे और जाम लगाया। यूकेडी नेता किरन रावत ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को गुमराह करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से गैस वाहन का इंतजार कर रहे हैं। तय समय पर आपूर्ति नहीं हो रही। सूचना देने के बावजूद वाहन नहीं पहुंचा। सिर्फ जोशियाड़ा ही नहीं बल्कि गंगोरी में भी सुबह से गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। हालांकि वहां गैस सिलिंडर वाहन पहुंच गया था लेकिन सिलिंडर सीमित संख्या में थे। इससे लाइन में लगे सभी लोगों को गैस नहीं मिल पाई जिससे उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें