फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बेलदार श्रमिकों ने सेवायोजित करने की उठाई मांग

Wed, 21 Jan 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में विभिन्न खंडों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों में वर्षों से कार्यरत रहे बेलदार श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग बेलदार कर्मचारी संघ लोनिवि विभाग, नई टिहरी से जुड़े बेलदार श्रमिकों ने मुख्य सचिव सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांगों को लेेकर पांच फरवरी से देहरादून कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह और महामंत्री तेजपाल शाह ने बताया कि श्रमिकों को जेम पोर्टल, प्रयाग पोर्टल के माध्यम से सेवायोजित कराने को शासन और प्रमुख अभियंता ने जिलों के विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए थे लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया गया।
चार माह पहले श्रमिकों ने मांगों को लेकर आंदोलन भी किया। उस दौरान संघ के सदस्यों को 15 दिनों के भीतर लंबित मांगों का निराकरण का मौखिक आश्वासन देकर धरना स्थगित करवाया गया लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें