फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बड़कोट में रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 07 Jan 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क बनने से बढ़ेंगे पर्यटक, 84 लाख की लागत से किया जा रहा है तैयार
विज्ञापन

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत तिलाड़ी रोड पर स्थित डंपिंग जोन क्षेत्र में रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। पार्क करीब 84 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। पार्क बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
नगर पालिका बड़कोट में तिलाड़ी रोड पर डंपिंग जोन क्षेत्र के पास रजत जयंती पार्क निर्मित किया जा रहा है। बनने वाले पार्क का विधिवत शिलान्यास बीती नौ नवंबर को किया गया था। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह पार्क सिर्फ एक मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि बड़कोट के पर्यटन, सौंदर्य और पहचान को एक नई ऊंचाई देने वाला प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

यहां पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए गार्डन, कैफेटेरिया, बोटिंग एरिया, आर्टिफिशियल एनिमल ज़ोन, आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स और सुंदर वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह रजत जयंती पार्क बच्चों, युवाओं, परिवारों और पर्यटकों सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा और क्षेत्र के पर्यटन को भी एक नई दिशा देगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में रजत जयंती पार्क नगरवासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए क्षेत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र साबित होगा। उम्मीद है कि रजत जयंती पार्क बनने पर यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें