फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अंकिता हत्याकांड की हो जांच, कांग्रेसियों ने दिया धरना

Sun, 04 Jan 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रोष जताया। कहा कि प्रकरण में वीआईपी का नाम उजागर होने के बावजूद सरकार चुप बैठी है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जाए।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को हुए काफी समय समय बीत चुका लेकिन आज भी सरकार की ओर से सच्चाई पर पर्दा डाला जा रहा है।
इस कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। कांग्रेस नेता विजेंद्र नौटियाल ने कहा कि बीजेपी विधायक की पत्नी तक ने हत्याकांड के आरोपों से घिरे वीआईपी के नाम उजागर करने की बात कही है। कांग्रेसियों ने सरकार से मामले की जल्द सीबीआई जांच की मांग की। धरना देने वालों आनंद पंवार, कनकपाल परमार, अभिषेक जगूड़ी, शीशपाल पोखरियाल, पपेंद्र नेगी, विपिन नौटियाल, कविता जोगेला, मधु रावत, शालिनी रावत, सुधीश पंवार, विजेंद्र नौटियाल, भगवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें