पुरोला। आगामी 29 जून को पुरोला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुरोला की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सम्मेलन की तैयारियों, सम्मेलन की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बृहस्पवितार को ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के प्रचार-प्रसार में जुटने और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के निर्देशानुसार यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास संबंधी मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को जनता के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 29 जून को आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर बिहारी लाल शाह, हरिमोहन जुवांठा, दर्मियान पंवार, प्रकाश कुमार, गजेंद्र नेगी, विष्णु चौहान, रेखा नौटियाल जोशी, भरत आदि मौजूद रहे।