फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेस ने किया सेवा कार्यक्रमों की शृंखला शुरू

Wed, 03 Dec 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। यमुना घाटी में कांग्रेस पार्टी की ओर से बुजुर्गों के सम्मान को समर्पित विशेष अभियान शुरू किया। बुजुर्गों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में शीर्षक से चलाए जा रहे कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सामाजिक और जन सहयोगी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुना घाटी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर बुजुर्गों की समस्याएं सुनी। स्वास्थ्य परीक्षण, सहायता वितरण और सम्मान समारोह जैसी गतिविधियों की तैयारी कर रहे हैं। यमुना घाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करती है।
अभियान को जन आंदोलन की तरह आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे गांव-गांव जाकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित करें और उनकी जरूरतों के अनुसार मदद उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें