फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पेयजल योजना के लिए ग्रामीणों को धरना व अनशन जारी

Wed, 03 Dec 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना का कार्य शुरू नहीं किए जाने पर हैं आक्रोशित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर गढ़वालगाड के ग्रामीणों का बेमियादी धरना और अनशन तीसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का कार्य शुरू होने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग को लेकर गढ़वाल गाड के ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने धरना स्थल पर जल निगम के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रोष जताया। गढ़वाल गाड गांव में जल जीवन मिशन के तहत योजना का कार्य पहले और दूसरे चरण का पूरा हो चुका है लेकिन गांव के करीब 40 परिवार अभी भी पेयजल योजना के लाभ से वंचित है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल सहित राजस्व उप निरीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर पेयजल योजना कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण बेमियादी धरना व भूख हड़ताल समाप्त करने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर सूरत सिंह नेगी, सुमित चौहान, किशन सिंह, अरविंद सिंह, प्यार सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, धीरज सिंह, अजीत सिंह, कौर सिंह, माया देवी, दरबा देवी, मीना देवी, दुलारी देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें