आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई, जिसमें बूथ लेबल तक पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष रावत ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष की संस्तुति पर गिरवीर परमार को शहर कांग्रेस, विजेंद्र नौटियाल को डुंडा ब्लाक कांग्रेस तथा शीशपाल पोखरियाल को भटवाड़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सविता भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, मनीष राणा, संतोष कुमार, प्रकाश पंवार, विजेंद्र गुसाईं, महाजन सिंह आदि मौजूद रहे।