फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को लामबंद करने में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
उत्तरकाशी में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय पंचायत सम्मेलन में पहुंचे प्रतिनिधि। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी ने ब्लॉक स्तरीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने जीत की हुंकार भरते हुए पार्टी नेतृत्व को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के हाथ मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सुमन सभागार आयोजित सम्मेलन में पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कांग्रेस के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बजट आवंटन में सौतेला व्यवहार किया है। यहां डीपीसी का गठन भी नहीं किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में पूर्व विधायक का प्रचार तेज करने की अपील की।
सम्मेलन में कुज्जन के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, रविंद्र सिंह, धनपुर की पूर्व प्रधान सुनीता गुसाईं, लौंथरू की प्रधान कुसुमलता, सेकु के प्रधान नत्थी लाल व बलवीर सिंह आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, भटवाड़ी के ज्येष्ठ उप प्रमुख मनोज रावत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, सुनील रौतेला, सत्य प्रसाद, राघवानंद नौटियाल, सुदर्शन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने जीत के बदले मांगी पेंशन
सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक की जीत के बदले पेंशन की मांग उठाई। भटवाड़ी के पूर्व प्रधान संजीव नौटियाल ने कहा कि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने व पेंशन सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें