फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेस ने मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं की जांच और सुरक्षा की मांग

Tue, 14 Jul 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर पहुंचकर किया भगवान को मांगपत्र अर्पित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सरकार पर निष्पक्ष जांच करने का दबाव बनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान के चरणों में मांग पत्र अर्पित कर चोरी की घटनाओं की जांच और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हनुमान मंदिर पहुंचकर मांगपत्र अर्पित किया। रावत ने कहा कि विभिन्न समाचारों और सार्वजनिक चर्चाओं में जिन लोगों के नाम इन मामलों में सामने आ रहे हैं, उन्हें भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई हो पाएगी। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंदिरों में चोरी की घटनाएं करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही निंदनीय है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, विजय सेमवाल, नैन सिंह बिष्ट, जीतम सिंह रावत, सूरज रावत, सुधीश पंवार, सुरेंद्र पाल, शीशपाल पोखरियाल, सूर्य वल्लभ नौटियाल, उत्तम सिंह गुसाईं, अनुराग रांगड़, मधु रावत, मनीषा, रमन कठैत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें