चुुनाव की अधिसूचना जारी होते है गंगोत्री विधान सभा सीट पर कांग्रेस सोशल मीडिया में सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव में सहयोग की अपील की है।
रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया। वीडियो में सजवाण कह रहे हैं कि हम सब चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं। हम सब ने पिछले पांच सालो से विपक्ष में रह कर संघर्ष किया है और अब उसे मुकाम तक पहुंचाने का समय आ गया है। वहीं जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने भी वीडियो जारी कर कांग्रेस के सभी आनुसांगिक संगठनों के सक्रिय होने की बात कही है।