फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षा कराना विवि की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलपति

Sat, 06 Dec 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के 148 केंद्रों पर श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा शुरू
विज्ञापन

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल मंडल के 148 केंद्रों पर शनिवार से श्रीदेव सुमन विवि की सत्र-2025 की परीक्षाएं शुरू हो गई। विवि के कुलपति प्रो.एनके जोशी ने देहरादून जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पहले दिन स्नातक राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, माइक्रोबायोलॉजी और गृह विज्ञान, स्नातकोत्तर की अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और संगीत विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 55 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पहले दिन किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर विवि प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा संबंधी कार्यों की निगरानी कर रहा है। पारदर्शिता, अनुशासन और नकल रहित परीक्षा कराना विवि की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें