फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Sat, 06 Dec 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय चिन्यालीसौड़ महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। विकासखंड मुख्यालय में दो दिवसीय चिन्यालीसौड़ महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समसमायिक विषयों पर नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पहले दिन मिस और मिसेज चिन्यालीसौड़ के लिए पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
चिन्यालीसौड़ एकता मंच और कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से पहले चिन्यालीसौड़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र की स्थानीय देव डोलियों के सानिध्य में कार्यक्रम का आगाज किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि गुवाहाटी के एम्स के प्रेजिडेंट डॉ. बीकेएस संजय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर के रेनबो स्कूल के बच्चों ने जल पर्यावरण संरक्षण के लिए लघु नाटिका को प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही आज के समय में मोबाइल फोन की आदत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उन्हें इसके नुकसान के बारे में बताया। उसके बाद बिरजा इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जौनपुर के जागृत कला मंच की ओर से जौनसारी, रवांई और गढ़वाली गीत गाए।
विज्ञापन

इस दौरान मिस और मिसेज चिन्यालीसौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने स्थानीय परंपराओं पर आधारित प्रस्तुति दी। इस मौके पर अमित सकलानी, रणवीर सिंह, रमेश कोहली, सिद्धार्थ नौटियाल, प्रवीन गुनसोला, खुशपाल रमोला, दीपक बिष्ट, देवराज बिष्ट, संदीप, मंजीत, मुकेश, मनवीर, प्रवेश, मधुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें