फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भंगेली में बढ़ रही है फोड़े-फुंसियों की शिकायत

Mon, 14 Sep 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने गांव में बढ़ाई निगरानी, टीम ने गांव पहुंचकर दी दवा
विज्ञापन

ग्रामीणों बताया पानी की समस्या, विभाग ने नकारा
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के भंगेली गांव में बच्चों समेत करीब 20-25 लोगों में फोड़े-फुंसियों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों की जांच कर दवा दे चुकी है। ग्राम प्रधान के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे ठीक हैं। ग्रामीणों ने नए जलस्रोत से पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद समस्या सामने आने की बात कही है।
ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि करीब 10 से 15 वर्ष की उम्र के कुछ बच्चों में फोड़े-फुंसियों की शिकायत सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ संक्रमित बच्चों समेत करीब 20-25 लोगों की जांच कर दवा दी। सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में हाइजीन से जुड़े बैक्टीरिया पनपने और साफ-सफाई की कमी के कारण इस तरह की समस्या संभवतः हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और संक्रमितों की दोबारा जांच भी की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही जल संस्थान को पेयजल के सैंपल लेकर जांच कराने को कहा गया है। वहीं जल संस्थान के ईई एलसी रमोला ने पानी से फोड़े-फुंसियां होने की बात को गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं लेकिन फोड़े-फुंसियों को सीधे पानी से जोड़ना उचित नहीं है। ईई ने कहा कि पेयजल में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है और ग्रामीण पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना मेडिकल जांच के पानी से संक्रमण होने की बात कहना सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें