फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रजत जयंती पर रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 09 Nov 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती सप्ताह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान आंदोलनकारियों की ओर से नेतृत्व में नगर में भव्य रैली निकाली। इस दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने बालिका गंगा यमुना छात्र वृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योजना के तहत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को 21 हजार के चेक और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह छात्रवृत्ति बेटियों को शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

योजना दीदी पुस्तक व रीप टीम की ओर से तैयार मोमेंटो का भी विमोचन किया। इस दौरान डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सभी समन्वित प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यालय की प्रबंधक विजयलक्ष्मी जोशी, सुरेंद्र रावत और गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के संस्थापक चंद्रमोहन पंवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, डीएफओ डीपी बलूनी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्राध्यापक प्रो. मधु थपलियाल, प्रो. सुरेशचंद्र ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें