बड़कोट। रजत जयंती पर 80 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही 84 लाख की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का भी शिलान्यास किया।
नगर पालिका के वार्ड नंबर एक के बैरोला में लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी हो गई है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने वार्ड नंबर तीन के भगवती मंदिर से वार्ड नंबर चार वाल्मीकि बस्ती होते हुए बैरोला नामे तोक तक नवनिर्मित सड़क मार्ग का निर्माण कर वार्ड वासियों को बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर अजबीन पंवार, सोहन गैरोला, कपिल रावत, अधिशासी अधिकारी जयनंद सेमवाल, नायब तहसीलदार खजान सिंह, जेई कुलदीप राणा, नीरेश नौटियाल, सभासद रोहित रावत, राजकुमारी, संजीव राणा, प्रीति, अमिता पंवार, पदवेंद्र राणा, सचिन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद