फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ बाजार में चोक नाली से बढ़ी परेशानी

Wed, 01 Jul 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में नालियों की सफाई व्यवस्था बदहाल होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नाली चोक होने के कारण उसमें गंदगी और पानी जमा हो गया है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है और क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
व्यापारी विक्रम सिंह पंवार ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने और नाली के ऊपर स्लैब लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी बल्कि व्यापारियों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका के समक्ष अपनी समस्या उठाने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें