फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड

Sun, 08 Dec 2024 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड मिला है। पहली बार नैक पीयर टीम की ओर से किए गए मूल्यांकन में बी ग्रेड मिलने पर महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) की ओर से गत 28 व 29 नवंबर चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय का मूल्यांकन किया गया था।
विज्ञापन

टीम में अध्यक्ष पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुुशील कुमार तोमर, सदस्य समन्वयक के रूप में असम यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक प्रो. अनिंदय श्याम चौधरी व सदस्य शेट्टी कॉलेज मुंबई के प्राचार्य श्रीधर शेट्टी शामिल रहे। साथ ही उच्च शिक्षा निदेशक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. पंकज पंत भी शामिल रहे।
महाविद्यालय की आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रजनी लस्याल ने बताया कि ग्रेड के लिए महाविद्यालय का अलग-अलग सात मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया। उसके बाद यह ग्रेड प्रदान किया गया है। यह ग्रेड पांच साल तक वैध रहेगा। आईक्यूएसी समिति के सदस्य डॉ. बृजेश चौहान ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 666 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए सत्र से महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नए सत्र से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो जाएगा। प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने महाविद्यालय को नैक से बी ग्रेड मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। नैक ने बी ग्रेड प्रदान कर इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें