फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा से पहले ही उखड़ गया डामर

Tue, 05 Apr 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कों पर कराए गए निम्न गुणवत्ता के कार्य यात्रा तैयारी की पोल खोल रहे हैं। धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल क्षेत्र में कराया गया डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है। स्थानीय लोगों ने मानकों के अनुसार कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन


धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल कल्याणी क्षेत्र में हाल में कराया गया डामरीकरण निम्न गुणवत्ता के चलते अभी से उखड़ने लगा है। बीते साल लोनिवि सचिव ने भी इस हिस्से में घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया था।

भाजपा के जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी ने कहा कि मार्ग पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते यह कार्य साल भर भी नहीं टिक रहे। उन्होंने निम्न गुणवत्ता के कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


राजमार्ग खंड के ईई नवनीत पांडे ने भी स्वीकारा कि कुछ जगह पेंटिंग उखड़ रही है। ठेकेदार को इसे शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें