फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने हटाया अवैध अतिक्रमण

Mon, 04 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत भाटिया बीट में वन कर्मियों ने अभियान चलाकर करीब एक हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने में सफलता हासिल की। इससे पहले स्यौरी फल पट्टी क्षेत्र में भी वन विभाग ने अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन


अपर यमुना वन प्रभाग की मुगरसंती रेंज के अंतर्गत भाटिया बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें थीं। यहां कुछ ग्रामीणों ने वन भूमि पर घेरबाड़ कर फल बागीचे तैयार करने शुरू कर दिए थे।

सोमवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर करीब एक हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। रेंजर कैलाश पांडेय ने बताया कि फिलहाल अतिक्रमण हटाकर चेतावनी दी गई है। यदि पुन: अतिक्रमण किया गया, तो वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें