फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले ही ध्वस्त होने लगे हैं चारधाम परियोजना के निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम परियोजना के तहत किए गए कार्य बरसात से पहले ही ध्वस्त होने लगे हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माणदायी एजेंसी के साथ चार साल तक निर्माण कार्यों की देखरेख का अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम सड़क परियोजना के तहत पोलगांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य करने के कारण दीवारें, सीसी ब्लाक कई स्थानों पर ध्वस्त होने लगे हैं। जबकि इन निर्माण कार्यों को अभी एक साल भी नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। हाईवे पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही हर रोज जन प्रतिनिधि भी गुजर रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई कुछ नहीं कह रहा है। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर निर्माणदायी एजेंसी को निर्देशित किया जाता है। पंत ने कहा कि ध्वस्त निर्माण कार्यों को दोबारा कराया जाएगा। निर्माणदायी एजेंसी के साथ निर्माण कार्यों की देखरेख का चार साल का अनुबंध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें