फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2027: डीएम ने स्व-गणना का शुभारंभ किया

Fri, 10 Apr 2026 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना 2027: डीएम ने स्व-गणना का शुभारंभ किया
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इसमें पहले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होनी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे समय रहते अपनी स्व-गणना अनिवार्य रूप से करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। सरकारी जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा। इससे पहले आम नागरिकों को 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। स्थानीय निवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर, भाषा, निवास स्थान आदि जानकारी दर्ज कर सकते हैं और एसई आइडी प्राप्त कर सकते हैं। यह आइडी बाद में जनगणना प्रगणकों की ओर से सत्यापित की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और समय पर अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। साथ ही प्रगणकों को पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें