फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में यात्रा से पहले पूरी करें यमुनोत्री पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं : जय य

Fri, 10 Apr 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुनोत्री धाम पैदल मार्ग का सीडीओ ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र व एसडीआरएफ केंद्र सक्रिय रखने के निर्देश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने शुक्रवार को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक छह किमी लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, रेन शेल्टर और रेलिंग की स्थिति का अवलोकन किया।

विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि यात्रा पड़ावों पर संपर्क मार्ग, पंजीकरण केंद्र और अन्य जन-उपयोगी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य कपाट खुलने से पूर्व हर हाल में पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी मौजूद रहे। सीडीओ ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए सुलभ इंटरनेशनल और जिला पंचायत को यात्रा मार्ग एवं शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र और एसडीआरएफ केंद्रों को सक्रिय रखने तथा घोड़ा-खच्चरों के लिए चरी और प्याऊ की समुचित व्यवस्था करने को कहा।

उन्होंने मार्ग पर बड़े और सुसज्जित सूचना पटल एवं साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व सीडीओ ने बड़कोट, दोबाटा और खरादी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आउटलेट केंद्रों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, ईई विद्युत धर्मवीर सिंह, ईई लोनिवि बड़कोट तरुण कम्बोज और यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें