फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में चोरी के मामले आए सामने

Sun, 01 Nov 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में 12 योजनाओं में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नौगांव, पुरोला और मोरी क्षेत्र में संचालित लिफ्ट सिंचाई योजनाएं चोरों के निशाने पर हैं। इस सप्ताह नौगांव ब्लॉक की तीन और सिंचाई योजनाओं में चोरी का मामला सामने आया है। इनमें तुनालका, भंकोली और डामटा की लिफ्ट सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। अक्तूबर में अब तक कुल 12 सिंचाई योजनाओं में चोरी हो चुकी है।
चोरों ने सिंचाई योजनाओं के पंप हाउस के ताले तोड़कर वहां रखी मशीनों में इस्तेमाल होने वाली तारें, मोटर और विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। इससे सिंचाई योजनाओं के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है। अक्तूबर प्रथम सप्ताह में ही चोरी की नौ घटनाओं का खुलासा हुआ था। इसके बाद तीन और योजनाओं को निशाना बनाए जाने से चोरी की कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें सात योजनाएं नौगांव ब्लॉक और पांच योजनाएं पुरोला ब्लॉक की है।
विज्ञापन

नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में लघु डाल खंड की कुल 25 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं संचालित हैं। इनमें से 12 योजनाओं में चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने विभागीय संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लघुडाल खंड के सहायक अभियंता विपिन तोमर ने चोरी की घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र रावत को सौंपी गई है। जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें