फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड्ड में गिरी, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नजदीक तेखला बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक मोड़ पर कार बैक कर रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मांडों गांव के पास एक कार हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से करीब 50 मीटर नीचे एक कार को गिरा पाया।
पुलिसकर्मियों ने खड्ड में उतरकर कार में से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को निकाला और जिला अस्पताल के लिए ले गए। इनमें से एक सुंदर सिंह उर्फ गुड्डूू (32), पुत्र राम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके साथ कार में सवार रहे आशीष सेमवाल का उपचार किया गया। अब वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोड़ पर गाड़ी बैक करते हुए नियंत्रण खोने की वजह से संभवत: यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें