फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने किया क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 29 Dec 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित हटाए गए अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों को बैक डेट में नियुक्तियां दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षकों की भर्ती को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 89 दिनों तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए अतिथि शिक्षक उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए।

इसके बावजूद अभी तक उन्हें बहाल नहीं किया गया। पूर्व चेतावनी के अनुसार मंगलवार को हटाए गए अतिथि शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और उन्होंने बेमियादी धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्टे के बावजूद उन्हें नियुक्ति देने के बजाय शिक्षा विभाग मनमाने ढंग से अपने चहेतों को बैक डेट में नियुक्तियां दे रहा है।

उन्होंने नियुक्ति मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर मनीषा सेमवाल, आशीष चौहान, मीनाक्षी बागड़ी, अनिरुद्ध, सुमित गुसाईं, मनीषा पंवार, ज्योति भट्ट, हिमांशु रतूड़ी, अनुज रतूड़ी, प्रवीण भट्ट, विंध्या प्रसाद, संजीव कुमार, अनवर हसन, आलोक कंसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी डिप्टी कलक्टर कमलेश मेहता मामले में विधिक राय लेने के बाद शीघ्र कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें