फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 28 Dec 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने टिपरी बिष्ट तथा नागणी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने टिपरी गांव में रेणुका मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने टिपरी और नागणी गांव में मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए दो-दो लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन



सोमवार को काबीना मंत्री पंवार बिष्ट पट्टी के टिपरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने रेणुका मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास कर दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

साथ ही हाईस्कूल टिपरी कंडई में दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का भरोसा दिलाया। नागणी गांव पहुंचकर काबीना मंत्री ने पौराणिक नरसिंग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


यहां मंदिर के सुंदरीकरण के लिए उन्होंने नगर पंचायत के अवस्थापना मद से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री के जनसंपर्क अभियान में शामिल सहायक समाज कल्याण अधिकारी जीएस राणा ने ग्रामीणों को विभाग की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, जोत सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, त्रिलोक चंद, जयप्रकाश, गोविंद महंत, मंगल सिंह नेगी, रुकम चंद रमोला, मगनी देवी, भागवत नौटियाल, राकेश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें