फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: गंगोत्री हाईवे पर हादसा... धरासू के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस पलटी, मची चीख-पुकार

Fri, 23 May 2025 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Accident News: गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास शुक्रवार को मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यमुनोत्री धाम से गंगोत्री जा रही मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस धरासू के समीप अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे सहित 12 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से गंगोत्री भेजा गया।

मध्य प्रदेश के 41 यात्रियों से भरी बस शुक्रवार सुबह गंगोत्री धाम जा रही थी। धरासू के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया गया।

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे सहित 12 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला प्रशासन की ओर से दूसरी बस से गंगोत्री धाम भेजा गया। यात्रियों का कहना है कि चालक तेज गति के साथ ही शराब के नशे में मोबाइल पर बात कर वाहन चला रहा था। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand | SDRF rescued 41 passengers travelling in a bus carrying 41 passengers. The bus met with an accident after it went out of control and overturned near Dharasu Band.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें