फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मोबाइल टॉवरों से बीटीएस मशीन चोरी कर विदेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बीते माह सात अगस्त को टेक्नीशियन इंडस कंपनी के सुरेंद्र कुमार पटेल ने एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवरों से बीटीएस 5जी मशीनों की चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल टावरों से बीटीएस (बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन) 5जी मशीन चोरी कर विदेशों में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के फरार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस अगस्त में गिरफ्तार कर चुकी थी। 

विज्ञापन


बीते माह सात अगस्त को टेक्नीशियन इंडस कंपनी के सुरेंद्र कुमार पटेल ने एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवरों से बीटीएस 5जी मशीनों की चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने देवीधार से दो बदमाशों चंद्र प्रकाश निवासी मुरादनगर व कुलदीप कुमार निवासी खतौली को गिरफ्तार किया था। 

आरोपियों से मशीनें भी बरामद की गई थी। मामले की विवेचना बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश राणा को सौंपी गई थी। बाजार चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने बताया कि कुलदीप और चंद्र प्रकाश ने चोरी के लिए एक और साथी संजीव तोमर निवासी बड़ौत बागपत को भी तैयार किया था। तीनों ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


संजीव चोरी करने के बाद अपने घर चले गया था। राणा ने बताया कि संजीव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी जिसे शनिवार देर रात मानपुर (उत्तरकाशी) से गिरफ्तार किया गया है। संजीव यहां टावरों की रैकी करने आया था। अभी एक और वांछित प्र्रेम प्रकाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार संजीव पर दिल्ली सहित गढ़वाल के कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। 

मुजफ्फरनगर से भेजी जाती हैं मशीनें विदेश 

इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीटीएस मशीनों को चोरी कर जानसट खतौली निवासी आहिल को बेचा जाता है जो हैदराबाद में काम करता है। संभावना जताई जा रही है कि आहिल ही इन मशीनों को गल्फ देशों तक पहुंचाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें