उत्तरकाशी में उत्तर प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का पुतला फूंकते बसपा।
- फोटो : Amar Ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ भाजपा नेता की अभद्र टिप्पणी से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका।
बृहस्पतिवार को बसपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने नगर में प्रदर्शन किया। बस अड्डे पर उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का पुतला फूंकने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे बसपाइयों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्कासित करने और गिरफ्तार करने की मांग की।
शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल शाह, विजेंद्र नौटियाल, दिनेश भारती, कृष्णानंद बडोनी, बाबूलाल बौद्ध, धर्मलाल, बचन लाल, राकेश कुमार, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र भल्ला आदि मौजूद रहे।