फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल की संचार सेवा शुरू

Tue, 17 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी (बड़कोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ने यमुनोत्री धाम में दूरसंचार सेवा शुरू कर दी है। तीर्थ पुरोहितों ने हर्ष जताते हुए राज्यपाल का आभार जताया है। बता दें कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के दौरान यमुनोत्री के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार के समक्ष तीर्थ पुरोहितों ने संचार सेवा नहीं होने की समस्या उठाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बीएसएनएल के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के पहले से ही बीएसएनएल के अधिकारी मशक्कत में जुटे थे। कहीं सिग्नल की समस्या तो कहीं वन भूमि का अड़ंगा लगने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो पा रहे थे। आखिरकार सोमवार की देर शाम बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा शुरू हो गई है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, मनमोहन उनियाल, आशीष, भागेश्वर प्रसाद आदि तीर्थ पुरोहितों ने दूरसंचार सेवा शुरू होने पर हर्ष के साथ राज्यपाल एवं बीएसएनएल के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें