फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता-शिक्षिका के बीच विवाद गहराया

Mon, 16 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता और बेसिक स्कूल की शिक्षिका के बीच हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। शिक्षिका ने आरटीआई कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ करने, तो आरटीआई कार्यकर्ता ने शिक्षिका के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बता दें कि बीते दस मई की रात को चिन्यालीसौड़ बाजार में कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता भारत भूषण जगूड़ी और बेसिक स्कूल जगड़गांव में तैनात शिक्षिका के बीच विवाद हुआ था।

शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में जगूड़ी पर छेड़छाड करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने शिक्षिका तथा उसके पति, देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र रमोला, अतर सिंह, गुड्डू, दयाराम, जलम दास, संजय, अजय पंवार, नीरज अग्रवाल, जसपाल सिंह, खुशपाल, शहाबुद्दीन, हीरामणि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें