फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मनेरा बाईपास पर बीआरओ की सुरक्षा दीवार ढही

Sun, 11 Oct 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मकानों पर मंडराया खतरा, लोगों ने की सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मनेरा बाईपास पर मानसौड़ बड़ेथी के पास बीआरओ की सुरक्षा दीवार ढहने से आसपास के भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। दीवार ढहने से एक भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है जबकि दूसरे भवन स्वामी के खेत को नुकसान हुआ है। प्रभावित भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी और बीआरओ के कमांडर को ज्ञापन भेजकर जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।
मुखबा निवासी डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल और दीपक नौटियाल ने बताया कि शनिवार रात मानसौड़ बड़ेथी के पास मनेरा बाईपास पर बीआरओ की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे दीपक नौटियाल के मकान को खतरा पैदा हो गया है जबकि डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल के खेत को नुकसान पहुंचा है। दीवार ढहने के बाद से ही प्रभावित परिवारों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मौके पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए गए तो भवन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए क्षतिग्रस्त दीवार के स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना जरूरी है। कहा कि दीवार ढहने से आसपास की संपत्ति पर भी खतरे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी और बीआरओ के कमांडर से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराए, ताकि मकान और खेत को आगे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें