बॉलीवुड गायिका सुदक्षिणा दीक्षित ने महाशिवरात्रि पर्व पर उत्तरकाशी पहुंचकर प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की ओर से आयोजित शिव बरात कार्यक्रम में भी शिरकत की।
अपनी सुरीली आवाज से मायानगरी मुंबई में पहचान बनाने वाली पार्श्व गायिका सुदक्षिणा अपने परिचितों के साथ उत्तरकाशी पहुंची हैं। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तरकाशी पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव बरात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को अपना सौभाग्य बताया। कहा कि उन्हें यह कार्यक्रम देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस मौके पर उन्होंने सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर, सुंदर ये संसार है..., तीन लोक में तेरी माया, माया अपरंपार है... गीत सुनाया।