फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
पुरोला में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भाजपाइयों ने जनसंघ के अध्यक्ष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ ही उन्हें याद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने किया। कार्यक्रम में बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, पार्षद गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, रानी नेगी, पूनम खंतवाल, पूनम थपलियाल और आशा कोठारी आदि मौजूद रहे। संचालन रेनू कोटनाला ने किया।
वहीं पीपलकोटी के मायापुर में भाजपाइयों ने उन्हें याद किया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की गाथा सुनाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अयोध्या प्रसाद हटवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, दीपक पंत, नवीन वैष्णव, रोबिन पंवार, पंकज पुरोहित, सागर हटवाल, पवन राणा व मीना बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुरोला/चिन्यालीसौड़/बड़कोट/उत्तरकाशी। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 66वें बलिदान दिवस पर पुरोला में गोष्ठी हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने मुखर्जी के सिद्धांतों का अनुसरण की अपील की। गोष्ठी में रामचंद्र पंवार, बलदेव असवाल, अमीचंद शाह, ओम प्रकाश नौडियाल, राजपाल पंवार, राजेंद्र गैरोला, नवीन गैरोला, जगमोहन पंवार, शीशपाल, बृजमोहन चौहान, बलदेव रावत आदि शामिल रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय बडोनी, मनोज कोहली, राजेंद्र रांगड़, मनीष कोहली, दुर्गेश सिलवाल, चंडी प्रसाद बेलवाल, सुनील सेमवाल और बड़कोट में वीरेंद्र पयाल, मोहन पंवार, कृष्णा राणा, सुरेंद्र रावत ने मुखर्जी को याद किया। इधर, भाजपा गंगोत्री विधायक गोपाल रावत और यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री हरीश डंगवाल, सूरत सिंह गुसांई, जयवीर चौहान, विजय संतरी, रामानंद भट्ट मौजूद थे
नई टिहरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने वर्चुअल रैली के जरिए टिहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, बेबी असवाल, मस्ता नेगी आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग/ गैरसैंण/ आदिबदरी/नारायणबगड। कर्णप्रयाग में भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन नवानी, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मनोज पुंडीर, आशीष थपलियाल, टीका मैखुरी, राकेश कुमार डिमरी व गैरसैंण, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली, देवाल आदि स्थानों में भी भाजपाइयों ने मुखर्जी को याद किया।
श्रीनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिलामीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, राहुल राणा, जितेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन भंडारी, पंकज सती, डा. राजेश भट्ट, सुनीता गैरोला, मीना असवाल, लक्ष्मी रावत ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें