फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा : कौशिक

विज्ञापन
बड़कोट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पहली बार यमुना घाटी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के विकास कार्यों की बदौलत 2022 के विस चुनाव में पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने नौगांव, डामटा, बर्निगाड़ तथा बड़कोट में भव्य स्वागत किया। नौगांव में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रोड शो किया। बड़कोट में पार्टी कार्यकर्ता पुरानी तहसील से मुख्य बाजार तक प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को कंधे पर उठाकर ले गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिमोहन चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुनाल्का से बड़कोट तक बाइक रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जगवीर भंडारी, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, मनवीर, विनोद सुयाल, जसोदा राणा, हरिमोहन चंद्र, सतेंद्र राणा, परशुराम जगूड़ी, आनंद राणा, प्रकाश असवाल, संदीप राणा, जयप्रकाश रावत, नगर पंचायत नौगांव अध्यक्ष शशि मोहन राणा, श्याम डोभाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, आनंदी राणा, सुलोचना गौड़, विनोदनी असवाल, अमिता परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें