पुरोला (उत्तरकाशी)। भाजपा की ओर से शुक्रवार को पुरोला में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ महारैली का आयोजन किया गया। महारैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
महारैली में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल और दायित्वधारी जगत सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, पवन नौटियाल, नारायण सिंह चौहान, राजेंद्र गैरोला, परशुराम जगूड़ी, विजय रावत, सुनील भंडारी, प्यारे लाल हिमानी, अमित नौटियाल, राजपाल पंवार, अर्जुन चौहान, सरदार सिंह राणा और कपिल नेगी मौजूद रहे।