फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जंगल की आग से पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 06:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। इसी दौरान बाइक से गुजर रहा एक युवक पत्थर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज के तहत गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण हाईवे पर अपनी बाइक से जा रहा एक युवक पत्थर की चपेट में आने के कारण गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है। वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वनाग्नि को जल्द काबू करने की मांग की है। पिछले दो दिनों से जंगलों में लगी आग अब सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है। पहाड़ियों पर लगी आग के कारण वहां से पत्थर गिर रहे हैं, साथ ही जलते हुए पेड़ों का गिरने का खतरा भी बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार लाटा गांव निवासी मयंक पंवार पुत्र महेश पंवार उम्र 28 वर्ष उत्तरकाशी से अपनी बाइक से नेताला की ओर से जा रहे थे। गणेशपुर और नेताला के बीच पहाड़ी में लगी आग के कारण वहां से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने कहा कि युवक की अंदरूनी गंभीर चोट लगी हुई थी। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे अब वनाग्नि सड़कों और आवासीय बस्ती के समीप पहुंच रही है। इसलिए अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया है। तो वनाग्नि बड़ी आपदा का रूप ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें