फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में भटवाड़ी ब्लॉक की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में भटवाड़ी विकासखंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल (आज) पुरोला में रवाईं जोन का युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें भटवाड़ी की टीम भी प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को डुंडा में गंगा घाटी का जनपद स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ बीरपुर डुंडा की प्रधान सुनीता देवी एवं क्षेत्रीय युवक समिति डुंडा के अध्यक्ष भरत रावत ने किया। लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने क्षेत्र की संस्कृति से सजे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में भटवाड़ी ब्लॉक प्रथम, चिन्यालीसौड़ द्वितीय व डुंडा तृतीय रहा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि इस बार कोविड-19 महामारी के चलते दो जोन में बांटकर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल (आज) पुरोला में रवाईं घाटी जोन का युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें गंगा घाटी जोन की विजेता टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में राइंका डुंडा की शिक्षिका गीतांजली जोशी एवं सरोज रमोला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन अजय नौटियाल ने किया। इस मौके पर बीडीओ ज्योति प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, कविता, महेंद्र पंवार, सुरेश रावत, टीकाराम नौटियाल, शंभू उनियाल, बृजलाल, इलम कैंतुरा, मुकुल नेगी, गजेंद्र राणा, राकेश मिश्रा, धरती रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें