फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी रानाचट्टी में दो हफ्ते से कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ ओजरी पट्टी के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के बीच इकलौता पंजाब नेशनल बैंक बीते दो हफ्ते से बंद पड़ा है। बैंक के अधिकारी नेटवर्क की दिक्कत के कारण लेने देन बंद होने की जानकारी देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बैंक पहुंचे झांपुलिया लाल, गोकुली देवी, जोत सिंह, कमली देवी, भगत सिंह ने बताया कि वे दो हफ्ते से रोजाना बैंक के चक्कर काट रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी यहां कोई काम नहीं होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। पूछने पर बैंक के अधिकारी नेटवर्क की समस्या बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, जसपाल परमार आदि जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक से पेंशन एवं खातों में जमा राशि का भुगतान नहीं होने से लोग शीतकाल के लिए जरूरत के सामान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बैंक के अधिकारियों से शीघ्र रानाचट्टी स्थित बैंक शाखा में कार्य सुचारू करने की मांग की है। बैंक के शाखा प्रबंधक राजकमल सिंह ने बताया कि बैंक में नेटवर्क की समस्या के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इधर बड़कोट नगर स्थित बैंकों में भी नेटवर्क की समस्या के चलते लेने देने के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें