फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोक वाद्य यंत्रों और मांगल गीतों के साथ मनाई ‘बेटी बग्वाल’

Sat, 22 Nov 2025 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी मंगसीर बग्वाल में फैशन शो के लिए पहुंची छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन मंच पर दिखी गढ़ फैशन में परंपरा की छटा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन बेटी बग्वाल का शुभारंभ लोक वाद्य यंत्रों और मांगल गीतों के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं ने गढ़ फैशन के माध्यम से सशक्त संस्कृति और परंपरा की मंच पर छटा बिखेरी। साथ ही विभिन्न लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रामलीला मैदान में मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन बेटी बग्वाल का शुभारंभ एसपी कमलेश उपाध्याय और एडीएम मुक्ता मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। एसपी उपाध्याय ने आयोजन समिति के इस कार्यक्रम की सरहाना की। कहा कि मंगसीर बग्वाल उत्तराखंड की ऐतिहासिक एवं पौराणिक गाथाओं का धरोहर पर्व है। देवभूमि के गौरवपूर्ण इतिहास के इस लोकपर्व में भेलो, तांदी, रांसो आदि पारंपरिक संस्कृति की अद्भुत छटाएं देखने को मिलती है। यह हम सभी के लिए गौरव व हर्ष की बात है।
विज्ञापन

इसके बाद गढ़ फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने फैशन के माध्यम से सशक्त संस्कृति और परंपरा की मंच पर छटा बिखेरी। फैशन शो में आयुषी कैंतुरा प्रथम, अनुष्का रावत द्वितीय और कुसुम डंगवाल तृतीय रही। पिटठुग्राम में जीजीआईसी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम तिलोथ द्वितीय, स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर तृतीय रहा।
विज्ञापन

मुर्गा झपट में दीया रावत प्रथम, संतोषी द्वितीय और अनिका तृतीय रही। इसके बाद महिलाओं और छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रासों-तांदी किया। देर शाम को महिलाओं ने भेलो खेला। इस मौके पर राघवेंद्र उनियाल, अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, महेश उनियाल, शूरवीर मार्तोलिया, अजय नौटियाल, संजीव डोभाल, डॉ अंजू सेमवाल, बलदेव, उमेद, कृष्णा बिजल्वाण, जमुना उनियाल, हिमानी मटुड़ा आदि मौजूद रहे।

उत्तरकाशी मंगसीर बग्वाल में फैशन शो के लिए पहुंची छात्राएं। संवाद

उत्तरकाशी मंगसीर बग्वाल में फैशन शो के लिए पहुंची छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें