फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सिलगांव में भालू ने नकदी फसलों को पहुंचाया नुकसान

Sat, 05 Sep 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के उत्तरौं गांव के सिलगांव क्षेत्र में इन दिनों भालू का आतंक बना है। भालू लगातार खेतों में पहुंचकर ग्रामीणों की नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे खेतों में रोजमर्रा के कृषि कार्य करने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सिलगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। भालू खेतों में घुसकर धान, मक्की, खीरा समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रहा है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत गांव से कुछ दूरी पर होने के कारण वहां काम करने के दौरान भालू के हमले का खतरा बना रहता है।
इससे भालू के डर से कई लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। सुबह और शाम के समय खतरा और अधिक महसूस हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही वन विभाग से प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें