फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क, पुल और अस्पताल की बदहाली से जूझ रहा बरसाली क्षेत्र

Sun, 16 Aug 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग पर अड़े
विज्ञापन

उत्तरकाशी। डुंडा के बरसाली क्षेत्र में सड़क, पुल, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जस की तस हैं। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर प्राथमिकता से कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने नागणी-सिंगोट मोटर मार्ग से गंगानी-यमुनोत्री मोटर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग को स्वीकृति देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क नहीं होने से दिक्कतें उठानी पड़ती है और क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बौन गांव से इंटर कॉलेज जाने वाले पुल के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में छात्रों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा डुंडा अस्पताल के उच्चीकरण और विभिन्न आवश्यक उपकरणों की स्वीकृति की मांग की गई है, ताकि स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गढ़ रेणुका मंदिर के विस्तारीकरण और क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में इसका अपेक्षित लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सीएम को ज्ञापन भेजने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष डुंडा राजेश चौहान सहित क्षेत्रीय लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें