गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद के तहत गंगोत्री विधायक के प्रयास से बौंगा-क्यांणगांव तथा धनारी क्षेत्र में संताणगांव मोटर मार्ग को वन स्वीकृति मिल गई है।
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाकर ही गांवों को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकता है। पूर्व में आधे अधूरे प्रस्तावों के चलते केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से कई सड़कों को स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि बाड़ागड्डी क्षेत्र में बौंगा-क्यांणगांव मोटर मार्ग को वन स्वीकृति मिल गई है। धनारी क्षेत्र में संताण गांव के ग्रामीण भी लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के चंदन सिंह राणा, अवतार सिंह, प्रवीण कुमार, अजय राणा, महेंद्र राणा, नरेश चौहान, प्रताप राणा ने विधायक का आभार जताया है।