फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धारी कलोगी में खुलेेगी बैंक शाखा, लंबे समय से अधूरी है मांग

Tue, 04 Aug 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। सहकारिता विभाग की ओर से विभिन्न जनपदों में जिला सहकारी बैंक की नई शाखाओं को खोलने की मंजूरी देने के बाद धारी कलोगी क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने की उम्मीद जगी है। सहकारिता विभाग ने विभिन्न जनपदों में जिन 34 शाखाओं को खोलने की मंजूरी दी है उनमें धारी कलोगी भी शामिल है।
विज्ञापन

धारी कलोगी के लिए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत दो बार घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है। क्षेत्र के लोग उत्तराखंड बनने के बाद से ही बैंक की शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं। धारी कफनौल क्षेत्र में लोग बड़ी मात्रा में नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं। नकदी फसलों से होने वाली कमाई को बैंकों में सुरक्षित रखने के लिए भी 50 किमी की दौड़ लगाकर समय और किराये की बरबादी करनी पड़ती है। देवराना घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा का कहना है कि बैंक खुलने से काश्तकारों को बहुत बड़ा लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें